आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

संघर्ष और सफलता का गहरा नाता है

                
                                                         
                            हमारे जीवन का संघर्ष हमें जीना सिखलाता है,
                                                                 
                            
उतार चढ़ाव का हमारे जीवन से गहरा नाता है ।

अगर आप हाथ छुड़ाकर भागना भी चाहोगे तो,
यह फिर से आगे बढ़कर हाथ पकड़ ही लेता है !

अक्सर दुर्दिन आपके पीछे भागता हुआ आएगा,
किसी न किसी रूप में आकर ज़रूर सताएगा।

दुःख व सुख तो हमारे आगे पीछे लगा रहता है,
हर पल का यह एक साथी जैसा बना रहता है !

कभी जो बड़ी मुश्किलें रुकावट लगा करती हैं ,
वही विघ्न बाधाएं आगे हमें मज़बूत बनाती हैं !

अथक परिश्रम हमें दुर्गम पथ चलना सिखाता है,
हमारी आंतरिक शक्ति का हमें बोध कराता है !

हमारा आत्मबल ही हमें और मज़बूत बनाता है ,
ये हमें अपने पराये की सही पहचान कराता है !

हमारा संघर्ष हमारे संग निरंतर चलता रहता है ,
स्वंय पर विश्वास करो,ये संघर्ष ही बतलाता है!
-त्रिपुरा कौशल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर