आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो रास्ता भूल गए

                
                                                         
                            बिना बताए वो हमसे दूर चले गए,
                                                                 
                            
आँखों में आँसुओं का एक दरिया छोड़ गए।
हम ढूंढते रहे जिन्हें हर एक चेहरे में,
वो खुद को यादों की एक किताब में छोड़ गए।

ना कोई पैग़ाम आया, ना कोई ख़त आया,
वक़्त भी जैसे एक जगह ठहर सा गया।
पूछती हैं ये खामोश दीवारें अक्सर हमसे,
वो कौन सा देश था, जहाँ वो घर बना गए।

परिंदे भी लौट आते हैं शाम ढलते ही,
पर एक वो हैं जो मुड़कर देखना भूल गए।
उम्मीद की लौ आज भी जलती है चौखट पर,
मगर आने वाले शायद अपना रास्ता भूल गए।
— चीनु मिश्रा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर