जिस देश ने ज़ीरो (Zero) दिया,
जिससे दुनिया को गिनती आई।
जिस देश ने योग का सार दिया,
जिससे दुनिया भी स्वस्थ बनी।
मैं उस देश की बात बताता हूँ।।
जिस देश ने पाई (π) का मान दिया
जिससे गणित (Maths) का उत्तर आया।
जिस देश का ताज हिमालय है,
जिस देश का चरण सागर धोता है,
मैं उस देश की बात बताता हूँ।।
जिस देश ने तारों की भाषा दी,
जिस देश ने दशमलव (Decimal) दिया।
जिससे अंतरिक्ष (Space) में जाना आसान हुआ।
जहाँ दुनिया के सारे धर्म हैं,
मैं उस देश की बात बताता हूँ।।
जहाँ सिकन्दर (Alexander the Great) को डराने वाला
शासक चंद्रगुप्त मौर्य जन्मा,
जिस देश में काले-गोरे का भेद नहीं,
उस अमूल्य देश का मैं नागरिक हूँ,
मैं उस देश भारत की बात बताता हूँ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X