आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आओ मिलकर बात करेंगे

                
                                                         
                            हर मुश्किल का हल होता है आओ मिलकर बात करेंगे,
                                                                 
                            
आज नहीं तो कल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

रिश्ता एक बनाया है तो उसे निभाना भी तो सीखो,
रिश्ता गंगाजल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

सोच ग़लत हो तो उसके भी ग़लत नतीजे ही आते हैं,
ऐसे कौन सफल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

बाहर-बाहर मीठी बातें अंदर-अंदर कड़वापन,
ये तो साहब छल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

नफ़रत के दिन, साल, महीने केवल बेचैनी देते हैं,
प्यार सुकूँ का पल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

अपने आप गले में माला कौन पहनता है बोलो ना,
वो तो इक पागल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

कभी यहाँ है, कभी वहाँ है, कभी इधर वो कभी उधर,
बादल तो बादल होता है आओ मिलकर बात करेंगे।

-डॉ. चेतन आनंद
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर