आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पाबंदी का इतिहास

                
                                                         
                            क्यों ज़मीं पर पांव रखते ही,
                                                                 
                            
ज़ंजीरों में उलझा दिया गया,
क्या मेरा होना पाप था?
तो जन्म होने ही क्यों दिया?
मैंने क्या देखा था, क्या जाना था?
आंखे खुलते ही धुंधला सा लगा,
मुझे लगा शायद ऐसा ही होगा संसार,
मैंने जब सोचना शुरू किया,
तो महसूस होने लगा,
कि ये संसार में हर जगह,
तो अंधेरा ही अंधेरा है,
मन में बस यही था,
कभी तो उजाला होगा,
पर इस उजाले को तो,
हमेशा छुपाया जाता था,
जब उससे लड़ना चाहा तो,
उसी अंधेरे में धकेल दिया गया,
सदियों बाद कुछ ऐसा हुआ,
जब वो निकल पड़ी तो,
उसे क्यों अजीब लगा?
वो सोचती थी मेरी मां के भी,
तो कुछ सपने और अरमान होंगे?
वो तो अपने उन अरमानों को,
इस दुनिया की वजह से छोड़ आई,
पर मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी,
अपनी मां के सपनों को लेकर,
आगे मंजिल तक जरूर जाऊंगी।।
- दीपा लिंगड़िया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर