आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कब तक होगा यह अत्याचार?

                
                                                         
                            मेहनत कर कुछ करने गई,
                                                                 
                            
हिंसा ने अपना रूप दिखाया,
इतनी क्रूर हरकत देखकर,
छिपने पर मजबूर कराया,
कब तक होगा यह अत्याचार?
क्या हमारा वजूद मिट जाएगा?
कब तक सोए रहोगे तुम लोग?
क्या कोई हमें न्याय नहीं दिलाएगा?
जो तुमको जीवन दे जाती है,
हर वक्त यह तुम्हें बचाती है,
पर अपनी इज्जत के खातिर,
क्यों हर बार झुक जाती है?
कब तक रोएगी घुट घुट कर?
कोई इन दोषियों को सजा नहीं सुनाएगा?
कब तक घूमेंगे ये लोग ऐसे ही?
क्या फिर कोई और शिकार बन जाएगा?
जब जब हमारे साथ अन्याय होता है,
तब तब आवाज़ें उठती हैं,
फिर कुछ दिन में सब भूल जाते हैं,
फिर नए केस बन जाते हैं।।
- श्रेया जोशी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर