माँग में सिंदूर होने के बावजूद ,स्त्रियों ने इश्क किया।
ऐसा नहीं कि वे बदचलन थी या चरित्रहीन थी,
उनके साथ शायद अरेंज मैरिज में सिर्फ तन से जुड़े,
मन से जुड़ाव था ही नहीं, ना ही किसी का अहसास था।
किसी तन से जुड़ने के बाद भी मन कुँवारा रह गया ,
किसी ने उसके मन को छुआ तक ही नहीं।
और ना ही कोई उनके मन तक पहुँचने कि कोशिश किया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X