आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने जीवन के कष्टों को सूर्य भगवान से बताया जाता है।।

                
                                                         
                            छट पर्व
                                                                 
                            

उदित सूर्य के दर्शन कर करूं मैं परिहार,
हे सूर्य देव देना आशीष सुखी रहें मेरा संसार।

सुखी रहें मेरा संसार जीवन की हानि ना होवे,
छट मैया का अनुष्ठान सकुशल संपन्न होवे।।

सूर्य षष्ठी का पर्व यह तेज ओज को बढ़ाता है,
सूर्य भगवान का कोमल रूप अब सबको भाता है।

इसी कोमलता से ही तो मानव मृदु कहलाता है,
जीवन का संचय क्षीण हो तो सूर्य ताप शोक भगाता है।।

सबके अपने अपने पर्व और श्रद्धा अलग होते हैं,
यही पर्व त्यौहार ही तो मानवता का संगम होते हैं।

नव अन्न गन्ना मेवा मिष्ठान का भोग लगाया जाता है,
भक्ति भाव से छट मैया को फिर मनाया जाता है।।

धन संपत्ति संतति छट मैया खुश होकर देती है,
अपने भक्त की सारी बलाएं छट मैया हर लेती हैं।

नदी तालाब पोखर में जाकर सूर्य को अर्घ्य चढ़ाया जाता है,
अपने जीवन के कष्टों को सूर्य भगवान से बताया जाता है।।

हर्षोल्लास से परिपूर्ण हर जन पर्व यह मनाता है,
सूर्य भगवान को कर नमन जीवन सार समझ पाता है।

सूर्य देव हैं जीवन के रक्षक रोग मुक्ति कारक कहलाते,
जो इनकी उपासना करता उसके सारे संकट मिट जाते।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
21 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर