आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आओ पितरों को नमन करें

                
                                                         
                            आओ पितरों को प्रसन्न करें हम,
                                                                 
                            
आशीष उनका अब धारण करें हम।

जिनकी कृपा से फला फूला संसार,
श्राद्ध पक्ष में उनका तर्पण करें हम।।

समर्पित भाव से उनको नमन करें हम,
जीवन में पुण्य अब संचित करें हम।

वंश बेल बढ़ती रहे सदा सदा हमारी,
कृपा दृष्टि पितरों की बनी रहे सारी।।

गोद किसी की सूनी रह ना पाए कभी,
आकर पितर कृपा दृष्टि बरसाएं सभी।

जीवन की बगिया फले फूले हमारी,
पितरों को प्रसन्न करने की करें तैयारी।।

आओ हम सब मिलकर पितर मनाएं,
जीवन की सारी खुशियां घर ले आएं।

धन सुख समृद्धि के पितर हैं कारक,
जीवन के है बस पितर ही उद्धारक।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर