आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वीर तेजाजी लोकगीत

                
                                                         
                            ॥ वीर तेजाजी छंद ॥
                                                                 
                            

खरनाल गाँव में जन्म लियो, ताहड़ जी के राज दुलारे।
रामकुंवरी माँ की आँख के तारे, धौलिया गौत्र के रखवारे।।

लाछा गुजरी रोवत आई, बोली तेजा गाय छुड़ा दे।
मेर लुटेरे ले गये गायें, वीर तू आके लाज बचा दे।।

लीलण घोड़ी चढ़ वीर चल्यो, हाथ में भाला चमकायो।
मेरों को मार भगायो तेजा, गायन को वापस लायो।।

जंगल में नाग मिला इक रोज, तेजा से वचन लियो भारी।
वचन निभावन खातिर वीर ने, जीभ पर डस लियो भारी।।

सुरसुरा में धाम बनायो, आज भी ज्योत जले है प्यारी।
जो कोई सच्चे दिल से ध्यावे, तेजा करे है मदद सारी।।

-चंदन सिंह सारंगदेवोत 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर