ज़िन्दगी मिलती है तो जीने का हुनर होता है
सभी मौसम में कब फूलों का
शज़र होता है
चलना पड़ता है मंजिल पाने के वास्ते हमको
सब की खातिर एक जैसा ही सफर होता है
वली कहलाओगे बेसहारों की हिफ़ाजत कर के
समझे इंसान हक़ीक़त में बशर होता है
ज़िन्दगी एक साज़ है सभी नग़मों के लिये
कब खुशियों ग़मों की धुनों का असर होता है
किसी की खातिर दे कर खुशी को ग़म ले ले
हारने वाला ही माइने में ज़फ़र होता है
बस्तियों वीरान हुयीं एक दिन बस जातीं "वफ़ा"
नहीं आबाद दिल का उजडा शहर होता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X