आ जाओ ज़िंदगी में
आ जाओ ज़िंदगी में
मेरे दर्द बांट लो
अपनी ज़िन्दगी के कुछ पल
मेरे संग भी काट लो
आ जाओ...।
इस ज़िंदगी को है बस
इक इंतेज़ार तेरा
पूरे जहाँ में इसको
इक ऐतबार तेरा
मुझे मेरी आदतों पे
चाहो तो डांट लो
आ जाओ...।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X