दादा की बंदूक थी,
पोते के हाथों का मुख्य खिलौना!
सहपाठी के सीने पर
उसने बड़े प्यार से
तीन बार गोलियाँ दाग दीं!
पहली गोली थी भूल,
दूसरी बचपन की जिज्ञासा,
तीसरी उम्र की अपरिपक्वता!
लेकिन कानून के मन में सवाल है,
क्या यह कोई अपराध भी है?
बंदूक पर दादा की वीरता की मुहर है,
लेकिन उम्र कम होने के कारण
अपराध का बोझ हल्का है!
शायद पोते ने
दादा की विरासत को
बखूबी सँभाला है!
हमारी संस्कृति के लिए
इससे बड़ा गर्व और क्या होगा?
जब गोली से घायल बच्चे के सीने में
सवाल खून बनकर रिस रहे हैं,
तब आरोपी की उम्र नापते हुए
न्याय का तराजू काँप रहा है।
अपराध को भूल में बदलने के लिए,
हिंसा को कौतूहल का नाम देने के लिए,
और मासूमियत के आवरण में
बचपन को छिपा देने के लिए,
वाह! हमारे समाज की
क्या अद्भुत प्रतिभा है!
अब स्कूलों में किताबों के साथ
बंदूकें भी रखी जा सकती हैं,
इतिहास के पाठों के साथ
गोली चलाने का अभ्यास भी कराया जा सकता है!
क्योंकि बच्चों को अपराध करना नहीं आता,
वे तो केवल भूलें करने के अभ्यस्त होते हैं!
तीन गोलियों के सामने
हमारी न्याय-बुद्धि अब भी
अर्जित नहीं कर पाई है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X