मैं, आपाधापी का दूसरा नाम हूँ,
वह, जिसकी साँसें छाया बनकर
धीरे-धीरे काली पड़ गईं।
चेतना का तर्जनी-अंगुली बनकर
हर पल चेतावनी देती रही!
और अंततः,
मेरा सर्वस्व ही
उस चेतावनी की उँगली बन गया।
मैं दिन का शत्रु हूँ,
और संध्या का परम मित्र!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X