आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दुविधाओं के पार

                
                                                         
                            टूटा था अर्जुन सा धनुर्धर भी रण में,
                                                                 
                            
छूटा था गाण्डीव कर से क्षण भर में।
उदास हताश निराश मन,
भक्ति शक्ति विहीन तन।
क्या पाऊंगा अपने खो कर,
क्या जीतूंगा अशांत हो कर।
कैसे माथ धरूंगा यह रक्त चंदन,
कैसे सुन सकूंगा यह महा क्रदन।
रोष भर, फिर बैठ गया रथ पर,
क्यों माधव कुछ ना दे रहे उत्तर।
तुम्हें सुन रहा हूं पार्थ अभी मैं,
अति धीर धर फिर माधव बोले।
विषाद, शंका, हृदय की दुर्बलता त्याग,
भविष्य की चिंता छोड़, ना रण से भाग।
वर्तमान ही सत्य है,
चिंता करना व्यर्थ है।
कर्म किए जा बस अपना,
प्रभु पर छोड़ हर इक सपना।
जय पराजय, परिणाम की ना चिंता कर
ना छोड़ समर यह, अब केवल युद्ध कर।
हे पार्थ,
मरण से भी है अपकीर्ति बड़ी,
निष्काम कर्म की है अब घड़ी।
धर्म क्षत्रिय का तू निभा,
दुविधाओं पर विजय पा।
-बीना राजन मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर