आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम भी बरसों बरस वो सब रिश्ते निभाते थे

                
                                                         
                            हम उस जमाने के नुमाइंदे हैं
                                                                 
                            
घर छोड़ हम जब अनजाने शहर आते थे,
घर से बाहर भी तब परिवार मिल जाते थे।
होटल में ठहरने का रिवाज ना था
बाहर खाने का कोई बाजार न था।
ठहर जाते थे किसी की सादगी देख
अतिथि देवो भव की बस बंदगी देख।
स्नेह से भरा जहां अपना सा इक परिवार था
थाली में बस एक सब्जी रोटी और आचार था।
बड़े मनुहार से अम्मा बैठ पास खिलाती थी
कमी ना खले परिवार की इतना दुलराती थी।
बाबा बगल में अपने चारपाई लगवाते थे
नई आई सबसे अच्छी चादर बिछावाते थे।
जब तक ना मिले कोई ठौर ठिकाना कोई
संकोच न करने की हिदायत भी दे जाते थे।
हम उस जमाने के नुमाइंदे हैं
जब अपने बाहर भी मिल जाते थे।
हम भी बरसों बरस वो सब रिश्ते निभाते थे
छुटकी की शादी में भाई सा फर्ज निभाते थे।
सुन अम्मा की बीमारी हम दौड़े चले आते थे
अनजाने से रिश्तों को हम बरसों निभाते थे।
हम उस जमाने के नुमाइंटे हैं
जब अपने बाहर भी मिल जाते थे।
-बीना राजन मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर