तेरे लिए लाया हूँ गजरा,
क्यों करती हो नखरा?
तेरी खामोशी से
आँसू लहू बनकर बह रहा कतरा।
क्यों समझती नहीं,
क्यों बनती हो नादान?
अभी तो गरीबी है,
क्यों करती हो परेशान?
मेरी चाहत को क्यों करती हो रुसवा?
एक बार नज़रें उठाकर देख ज़रा।
एक बार इसमें भर ले मुस्कान,
ऐ जानेमन! मेरी बात तो मान।
क्या हुआ, अभी दरिया पास में नहीं,
मगर तोड़ेंगे ज़रूर, आस छोड़ना नहीं।
जुगनू-सी इन आँखों में प्यार तो दिखा,
तेरी हर बात को इस दिल ने लिखा।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X