दूसरों की ताकत पर क्यों गुमान करते हो,
खुद कुछ नहीं कहते, दूसरों की जुबान बोलते हो।
वो चुप हैं तो तुम भी चुप क्यों रहते हो,
अपने मन की बात कहने से क्यों डरते हो?
कभी खुद को भी समझो,
अपने विचारों को भी टटोलो।
जो सही लगे, वही बोलो,
बात में दम हो, तो खुलकर बोलो।
अनाप-शनाप कहने से क्या मिलता है,
प्रेम से कहो तो अपनापन बढ़ता है।
जुबान भी किसी और की,
बात भी किसी और की,
आखिर इसमें अपना क्या है?
सच्ची बात कहो, कड़वी लगे तो क्या बात है,
सच के साथ खड़े रहने का भी अपना मजा है।
हे! मेरे मित्र, जीवन मिला है, जरा आजादी से जी ले,
हर बात में दूसरों की हाँ में हाँ मिलाना छोड़ दे।
कभी खुशी, कभी गम तो आते-जाते रहेंगे,
अपने विचार भी कभी खुलकर सामने रखेंगे।
जुबान से निकला शब्द लौटकर नहीं आता,
यह बात तो हर कोई जानता है।
दूसरों को खुश करने में इतनी भी क्या मजबूरी है,
कि अपनी बात कहने की आजादी ही अधूरी है?
दूसरों का सम्मान करो, इसमें कोई बुराई नहीं,
मगर अपना वजूद खो देना भी कोई समझदारी नहीं।
-भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X