मैं भी तेरे संग जीना चाहती हूँ,
प्रेम रंग की प्रेम गलियों में खोना चाहती हूँ।
मेरी खुशियों को नज़र लग गई,
मैं तो उसकी न हो पाई।
ज़माने के सितम ने मुझे लूट लिया,
अब तो तेरी तस्वीर देखकर ही रोना चाहती हूँ।
मेरी सूनी-सूनी सी अँखियाँ,
तुझे पास देखना चाहती हैं।
मेरा भी दिल है, मैं भी तो दिल लगाना चाहती हूँ,
प्रेम की अनंत गहराइयों में खो जाना चाहती हूँ।
तेरे सीने पर चेहरा रखकर ग़म भुलाना चाहती हूँ,
इन दुखों को भुलाकर एक नई दुनिया बसाना चाहती हूँ।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X