आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आधी रात थी, चाँदनी रात थी

                
                                                         
                            आधी रात थी, चाँदनी रात थी,
                                                                 
                            
तेरी तस्वीर में जाने क्या बात थी।
उलझी ज़ुल्फ़ों में कोई कहानी थी,
खिले चेहरे में छुपी कोई राज़ की बात थी।

मैं नादान, तस्वीर हाथ में लिए,
तेरे आने की आस में बैठा रहा।
मिलेंगे आज, ये दिल कहता रहा,
पर तू न आई, मैं तन्हा रहा।

क़समें तो हमने खाई थीं साथ की,
सपने सजाए थे मुलाक़ात की।
चाँदनी रात भी अब उदास हो गई,
जैसे ख़ुशी रूठकर कहीं खो गई।

चाँद भी रात में ओझल हो गए,
तेरी याद में पल बोझिल हो गए।
क्या कहूँ, किससे कहूँ, वो किसी और के हो गए,
मेरे हिस्से के सारे ख़्वाब टूट गए।

मन मेरा उदास, दिल से बहस करता रहा,
तेरे लौटने की उम्मीद में बिखरता रहा।
आज मेरा जीवन तहस-नहस हो गया,
जो अपना था कभी, वो सपना हो गया।

किसे बताऊँ, ज़ख़्म फिर हरा हुआ,
प्रेम की आस में दिल न भरा हुआ।
कैसे दिखाऊँ, घाव कितना गहरा है,
अब तो धड़कन भी सुनने से ठहरी है।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
31 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर