आओ प्रेम के दीप जलाएँ,
नफ़रत को अब दूर भगाएँ।
कब तक नफ़रत को गले लगाएँ,
आओ मिलकर प्रेम निभाएँ।
बचपन में हमने साथ गुज़ारे,
जीवन के वो दिन प्यारे-प्यारे।
बुढ़ापे में भी साथ तलाशें,
क्यों न प्रेम के रिश्ते सँवारें?
बीस बरस की चतुराई में,
क्यों भूलें हम भलाई को?
अपनों के बीच, अपनों से ही,
क्यों करें हम लड़ाई को?
आख़िर गुमान है किस बात का,
क्या साथ जाएगा इस मान का?
खाली हाथ आए, खाली हाथ जाएँ,
फिर क्यों न प्रेम से जीवन बिताएँ?
प्रेम में जीवन बिताना ही,
मानवता का सच्चा सार है।
नफ़रत छोड़, प्रेम अपनाना,
इंसानियत की सच्ची जीत है।
- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X