आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कर्जमाफी

                
                                                         
                            मध्य प्रदेश में चली है आंधी,कौन करेगा कर्जे की माफी!
                                                                 
                            
ना कमलनाथ ना केदार सिरोही, राजनीति पैसों में सोई!
किसान डूबा है कर्जे में, शिवराज सरकार हे चर्चे में!
कोई तो कर्जा माफ़ करो,नहीं तो यह सरकार भी साफ करो।

बैंकों को है ब्याज की चिंता, कौन करे अब प्याज की चिंता!
बाजारों में शराब बिक रही, सरकार अपने हाथ खींच रही!
अर्थव्यवस्था पर मदिरा भारी, फसलों पर कोरोना महामारी!
कैसे घर को चलाए बेचारी, शराबी के घर की नारी।

पेट चीरकर फसल उगाता, भूखा रहकर तुम्हें खिलाता!
उसके नाम पर राजनीति करते, राजनेता आपस में लड़ते!
केसी विडंबना हे देश में देखो, अन्नदाता की आंखें देखो!
न्याय के लिए तुम्हें पुकारती,जैसे माता बेटे को निहारती!

किसान मेहनत को त्यागेगा, देश भुखमरी से भागेगा!
अब भी समय है जाग जाओ, किसानों के हित में हाथ बढ़ाओ!
पूछो शिवराज के तथ्यों से, क्या सरकार जागेगी आत्महत्या से!
अन्नदाता का सम्मान करता हूँ, हाथ जोडकर प्रणाम करता हूँ!

- भगवती लाल गेहलोत

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर