आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लगता है पहली बार इश्क़ को आज़मा रहे हो।

                
                                                         
                            यह जो तुम मोहब्बत के तराने गा रहे हो,
                                                                 
                            
लगता है पहली बार इश्क़ को आज़मा रहे हो।

मेरे हालत पे हँसने वाले, मुझे हंसी आती है तुम पर,
कि मेरे ही नक्श ए कदम पर तुम चलने जा रहे हो ।

हुस्न-ए-यार की साज़िशें से , कहाँ वाक़िफ़ हो ,
अभी तो तुम सिर्फ़ उजालों से दिल बहला रहे हो।

जिस आग में जलकर राख हुआ है मेरा आशियाना,
उसी आग से तुम अपना चिराग़ जला रहे हो।

वफ़ा के दावों में छुपा ज़हर अभी चखा नहीं,
तुम भी ख़ामख़ा दीवानगी का जश्न मना रहे हो।

चिराग़-ए-आरज़ू बुझ जाएगा एक हवा के झोंके से,
तुम किस गुमान में हवाओं से शर्त लगा रहे हो।

नसीहत मान लो, लौट आओ अभी वक्त है ' बसंत ',
तुम उस राह निकल पड़े हो जहाँ सब कुछ गँवा रहे हो।
-बसंत पंवार प्रजय 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर