आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बाज़ार तो आज भी सजे हैं, ज़मीर की तिजारत के।

                
                                                         
                            यह हमारी खुद्दारी है कि हम ठुकरा आए रास्ते सल्तनत के,
                                                                 
                            
वरना बाज़ार तो आज भी सजे हैं, ज़मीर की तिजारत के।

लोग हड़प जाते हैं दौलत दूसरों की, बड़ी शराफ़त से,
हम एक-एक पैसा छोड़ आए हैं, अपने ही वाजिब हक़ के।

मज़हब की आग पर अपनी सियासी रोटियां सेंकते हो,
और मंचों से बड़े-बड़े भाषण देते हो नसीहत के।

उस बूढ़ी माँ के दिल पर क्या गुज़रती है, तुम क्या जानो,
जिसका लाल कल ही लिपटकर आया है तिरंगे में, सरहद से।

अख़बारों के इश्तिहारों में तो हर शहर पेरिस बन चुका है,
गाँव के स्कूल आज भी मोहताज हैं, एक अदद छत के।

चुनाव आते ही महलों से उतर, ग़रीबों की थाली में खाते है,
जैसे मौसम बदलते ही रंग बदल जाते हैं, कुदरत के।

झूठे वादों के इस शोर में, सच बोलना भी अब गुनाह है बसंत
फिर भी हम आईना दिखाते रहेंगे, इन ठेकेदारों को सियासत के।
-बसंत पंवार प्रजय 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर