हर जगह राम हैं हर वजह राम हैं ।
मैं यही जानता मैं यही मानता ।
राम से भी बड़ा राम का नाम है ।
नाम जपता रहूं अर्थ का काम है ।
बाग में खिल रहे फूल की जो महक ।
पेड़ की डाल पर पक्षियों की चहक ।
काल चलते रहें युग बदलते रहें ।
मैं यही जानता मैं यही मानता ।
बूंद से बूंद मिल धार जल में बहे ।
सिंधु आकाश में रंग नीला रहे ।
बादलों की गरज, बिजलियों की चमक।
धूप की जो तपन, चांदनी की दमक ।
साफ़ बहती हवा, रोगियों की दवा ।
मैं यही जानता मैं यही मानता ।
अग्नि जल वायु नभ,भूमि के तत्व में ।
राम ही हैं रमे, तत्व के सत्व में ।
अक्षरों में बसे, शब्द की शक्ति में ।
गीत संगीत में, भक्त की भक्ति में ।
राम हर क्षेत्र में, ज्योति ज्यों नेत्र में ।
मैं यही जानता मैं यही मानता ।
- अवधेश कुमार सक्सेना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X