उनका आबो दाना होगा।
देख सुरीला गाना होगा।।
भाभी की मिलती झिड़की है,
मीठा-मीठा ताना होगा।
जो दुनिया को पाठ पढ़ाए,
वो तो खूब सयाना होगा।
अपराध बहुत बढ़ जाते हैं,
ठीक वहां पर थाना होगा।
सरकारी दफ्तर में भाई,
उपदा का है खाना होगा।
-अविनाश ब्यौहार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X