इस अधुनातन दौर में, रहे न अब इंसान।
एक दूसरे के सभी, काट रहे हैं कान।।
मानवता को भूलना, बहुत बड़ी है भूल।
मेरी सच्ची बात को, किसने किया कबूल।।
ठीक नहीं है आचरण, शहर हुए बदनाम।
पगडंडी के देश में, सड़कों का क्या काम।।
-अविनाश ब्यौहार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X