आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बरसात के साथ रात

                
                                                         
                            बरसात के साथ रात
                                                                 
                            
ये मेल ज्यादा डरावना हो जाता है
जैसे एक कुआँ
उसमें बेरोक गिरते चले जाना
जैसे एक गीलापन
जो चुभता हो चमड़ी पर
जैसे कोई स्याहपन
जो आँखों को चूम रहा हो
मन की सीमाओं के
बाहर जैसे कोई डर
ताक में हो
हर अहसास को दबोचने के लिए
दरवाजे के पीछे
दीवारों के अंदर-अंदर
एक जिस्म एक बेचैन रेत में धँस रहा हो
बढ़ती बरसात, उमड़ती रात
उदास वक़्त को बहा ले जाने के लिए तैयार हो।

बरसात के साथ रात
जिंदगी को यूं घूरती है
जैसे शिकारी शिकार की मजबूरी को
साँसे लड़खड़ा जाती है
दुखों के धक्कों से
हर बूँद वजन बढ़ा देती है जर्जर छत का
रात चोर सी कूदती है
दबे पाँव घर लूटने को
सुकून ओढ़ने के लिए हाथ ढूँढ़ता हूँ लेकिन
याद आता है
इस रात के छोर पर सुबह नहीं है..
-अवतार सिंह अक्षरजीवी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर