सीख लूं संन्नाटों में
दर्द छुपाना सीख लूं
लफ्ज तन्हा हो गए
थोड़ा गुनगुना सीख लूं
कल कहां आज कहां
वक्त का आगाज़ कहां
लम्हों ने तो कह दिया
तुझको भुलाना सीख लूं
नयनों में अब मोती कहां
अब लहू बहाना सीख लूं !
ये दरिया है बहेंगे ही
कल्पने ! तू कहेगी ही
दर्द को कैसे समेट लूं
लवों ने तो कह दिया
कैसे हंसना सीख लूं
दहता तो आज भी हूं
बस.. रोना सीख लूं
ये रात अंधेरी वाली है
थोड़ा ठहरना सीख लूं
थोड़ा ठहरना सीख लूं..
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X