आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किस बात का

                
                                                         
                            किस बात का मैं ग़म करूं
                                                                 
                            
किस बात पर खुल के हंसू,
हर बात अब मुझको ज़रा
जुड़ी जुड़ी सी लगती है।
किस रास्ते पर मैं चलूं
किस रास्ते को छोड़ दूं,
हर मंजिलों के रास्ते
मेरे दिल से हीं तो गुज़रतीं है।
कहीं फासले में आस है
कहीं है दिलों में फासले,
कोई कहता है तू ग़ैर है
कोई मेरे बिन कुछ भी नहीं।
कितने भी गुज़रे वक्त पर
दिल की फ़िजा बदली नहीं,
हर ज़ख़्म जो सिले से थे
खुले-खुले से लगती हैं।
जीवन अब हर एक रंग में
ढली-ढली सी लगती है,
लिखीं वक्त ने जो किताब थी
धुली-धुली सी लगती है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर