एक मुद्दत से निकला था , खुशियां ढूंढ़ने जमाने में।
कितना आसान था , होंठों से मुस्कुरा न सका।
ज़िंदगी फ़िर तुझे गुनगुना ना सका।।
आधियों तुमनें ही गिराएं हैं, घर परिंदों के ।
तुमको पंछी का खयाल आ ना सका।
जिंदगी फ़िर तुझे गुनगुना ना सका।।
दरिया बहा ले गया वक्त के लम्हे ।
में ही ख़ुदको दरिया में बहा न सका।
ज़िंदगी फिर तुझको गुनगुना न सका।।
इतना चाहा था तुझे रूह की गहराइयों में
बात गहरी थी लब्जों में जता न सका।
ज़िंदगी फिर तुझको गुनगुना न सका।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X