आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जागृति की अलख

                
                                                         
                            संकीर्णता के ,
                                                                 
                            
कुछ बंद दरवाजे,
कभी नहीं खुलते,
चाहे सद्विचारों को,
कितना भी,
बड़ा उजियारा,
क्यों न हो जाये ।
शायद प्रतीक्षा करते है,
समय के प्रहार की,
उस क्षण की,
जब समीर का,
एक झोंका,
गिरा दे उसे,
और,
जगमगा सके,
वह संकीर्ण गलिया भी,
सद्विचारों के प्रकाश से।
यही सत्य है और शाश्वत भी,
जागेगा वसुधा का हर कण,
सद्विचारों की आंधी से,
आज नहीं तो कल,
बदलाव तो सुनिश्चित है,
हर मनु का,
कुछ का आज तो
कुछ का कल,
तो प्रसन्नता का तिलक,
हर मस्तक पर,
लगाते चले हम,
एक जनजागृति की,
अलख अपने हाथों में लिए।
-अरुणिमा बहादुर खरे ' वैदेही '

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर