आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सब गिले-शिकवे दिलों से ख़त्म हों

                
                                                         
                            दीप का त्यौहार है दीपावली ,
                                                                 
                            
प्यार का आधार है दीपावली।

आज घर घर हुस्न के जलवे दिखें,
रूप रस की धार है दीपावली।

सब गिले-शिकवे दिलों से ख़त्म हों,
मुफ़्त का उपहार है दीपावली।

आग नफ़रत की सुलगती है अगर,
प्यार की बौछार है दीपावली।

आदमीयत को बचाने के लिए ,
रब का इक औज़ार है दीपावली।

हो किसी भी जात का कोई यहां ,
सबको ही स्वीकार है दीपावली।

झोपड़ों में है अँधेरा क्यूं बहुत ,
क्यूं यहां लाचार है दीपावली।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर