तुम और भी शिद्दत से याद आए,
जब भी तुमको भुलाया हमने।
खार तो यूॅं ही बदनाम हो गये,
गुलों से धोखा खाया हमने।
कैसे बयां करें सादगी अपनी,
गैरों को भी गले लगाया हमने।
कहने को सारा जहां है अपना,
मगर ख़ुद को तनहा पाया हमने।
जब-जब ख़ुदग़र्ज़ हुई आवाम,
ज़माने को आईना दिखाया हमने।
उसीने पाॅंव तले ज़मीन खींच दी,
जिसको आसमां पे बिठाया हमने।
न जाने कब हम पे हों मेहरबान,
सब्र को अपने अजमाया हमने।
चाॅंद की शक्ल में दीदार हो उनका,
शबभर ऑंखों को जगाया हमने।
नज़रअंदाज़ कर के तेरी बेवफ़ाई,
ख़ुद को कितना सताया हमने।
-आरती रावत पुण्डीर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X