आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन है बीमार, तुम्हारी ऐसी तैसी ।

                
                                                         
                            ओ बढ़ते बाज़ार तुम्हारी ऐसी तैसी।
                                                                 
                            
बोझ हुए त्योहार,तुम्हारी ऐसी तैसी।।
भावों का दोहन करके तुम लूट रहे हो।
मंहगाई की मार ,तुम्हारी ऐसी तैसी।।
त्योहारों पर मनमाना तुम दाम बढ़ाते।
करते बंटाधार ,तुम्हारी ऐसी तैसी ।।
किसी तरह से रमुआ घर दो पैसे लाता।
होते खर्च हजार ,तुम्हारी ऐसी तैसी।।
पहले भावों के उत्सव थे पर्व हमारे ।
आज बने ये भार , तुम्हारी ऐसी तैसी।।
गांव गरीबी से हर पल है दबता जाता ।
शहर बने कचनार तुम्हारी ऐसी तैसी।।
अर्जुन अब त्योहारों से भी डर लगता है।
जीवन है बीमार, तुम्हारी ऐसी तैसी ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर