प्यार बसा है जी संसार बसा है।।
रिश्ता ये भाई बहन का है पावन
सुंदर सुकोमल है और मनभावन
इसमें तो पूरा परिवार बसा है।
प्यार बसा है जी संसार बसा है।।
सुखी रहे भाई, बहन रोज चाहे
भाई भी अपनी प्रतिज्ञा निबाहे
भाई बहना का मनुहार बसा है ।
प्यार बसा है जी संसार बसा है।।
कायम रहे बहन भाई का नाता
खुशियों का झूला झुलाए विधाता
जीवन के रिश्तों का सार बसा है।
प्यार बसा है जी संसार बसा है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X