खुदा की खुदाई में खुदा बनने की खता हरगिज न करना
लापता हुए कई इस चक्कर में, यकीं न हो तो,पता करना।।
ढोल तासे नगाड़ों की आवाजों में गुम होते रहे हैं कई
पहुंचने को उस दर पर, इनसे है बचना, थोड़ा संभलना।।
माना, दुनिया में भ्रमजाल बहुत हैं, मुश्किल है संभलना
पर संभल चले जो, मंजिल पहुंचे,उन संग ही है मचलना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X