उलझनें सुलझती हैं,
सुलझने के लिए ही होती हैं उलझनें,
उलझे हुए धागे का बस छोर मिल जाए,
उलझनों का शुरूआती छोर मिल जाए।
बेवजह नहीं होती कोई बात,
हर बात की वजह जरूर होती है,
आइना शक्ल दिखाता है हूबहू बेशक,
मगर असलियत की तस्वीर और होती है।
फिर कहनी पड़ी वहीं बात मुझे,
समझ कच्ची थी नहीं समझे तुम,
भूल हो ही जाती है हर इंसान से,
समझदारों की समझ कुछ और होती है।
-अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X