तुम्हें फुर्सत नहीं मिलती,
बहुत हम याद करते हैं,
पुराने दिन जो बीते हैं,
यही फरियाद करते हैं,
कभी तो वक्त दो थोड़ा,
तेरी चाहत के आशिक हैं,
गुज़रता वक्त ऐ पल-पल,
मुझे अब दर्द देता हैं,
तेरी खातिर हूं मैं जिंदा,
तुझे नफरत नहीं मुझसे,
मगर फिर ऐ दूरी क्यूं,
हुई कैसी ख़ता मुझसे,
ख़फ़ा है क्यूं तूं यूं मुझसे,
बता तो दे जरा मुझसे,
मैं आशिक हूं दिवाना हूं,
मगर किस्मत का मारा हूं।।
-अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X