आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

छोटी लड़की

                
                                                         
                            छोटी सी लड़की
                                                                 
                            
अपनी तुतली बोली में
मांगती है स्केचपेन
वह बनायेगी तस्वीरें
या खींचेगी रंग-बिरंगी लकीरें
अपनी चिकनी मुलायम हथेली पर
या फिर वह भरेगी
श्वेत पन्नों में हरियाली
बनायेगी गुड्डा - गुड़िया
लिखना चाहेगी रंग - बिरंगे अक्षर
छोटी सी लड़की
शायद सारी दुनिया में
उड़ाना चाहती हो
बहुरंगी तितलियों को
दूर देश मे परियों तक पहुंचने के लिए
बनाना चाहती हो जहाज
भोली भाली यह लड़की
नहीं जानती है
अभी दुनियावी तामझाम
जिस दिन लड़की हो जाएगी सयानी
उस दिन नहीं खरीदेगी स्केचपेन
शायद उस दिन लड़की की तुतली बोली का
खत्म हो जाएगा मिठासपन 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर