चारों तरफ दीपों का उजाला है,
पर मेरे मन के किसी कोने में अँधेरा है।
गूँजायमान है सारी कायनात,
पर सन्नाटा मेरे मन के आँगन में ठहरा है।
खुशियाँ तो बहुत मिली हैं जीवन में,
फिर भी मन में कहीं कुछ उदास सा है।
मनाना चाहती हूँ सारे उत्सव,
हर दीप के संग मुस्कुराना चाहती हूँ,
पर जाने क्यों मन सहम जाता है,
खुशियों के बीच भी कुछ छूट जाता है।
न जाने कैसी है यह मन की उलझन,
न कोई शिकायत, न कोई गिला है,
बस बाहर जगमगाती इस दुनिया के बीच,
मेरा मन आज भी थोड़ा अकेला है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X