जग सोता है, हम जागते हैं,
नींद न जाने कहाँ खो जाती है।
कब रात गुज़री, भोर हुई,
पता ही नहीं चल पाता है।
बस विचारों का सिलसिला चलता है,
मन जाने कितनी बातें करता है।
आँखें तो बंद होती हैं अक्सर,
पर मन कहाँ कभी सो पाता है।
रात की खामोशी में अक्सर,
मन अपना ही शोर सुनता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X