मैं चाहे कितनी भी टूट जाऊँ,
चाहे ज़िंदगी से कितनी भी रूठ जाऊँ।
तेरी तरफ न लौटूँगी साजन,
चाहे मैं कितनी भी घुट जाऊँ।
मैं जी लूँगी अपने हालातों संग,
तुमसे प्यार की कभी मिन्नतें न माँगूँगी।
तुम आबाद रहो,
मैं लक्ष्मणरेखा की यह दहलीज न लाँघूँगी।
गर तुम मेरे बिन मुस्कुराते हो,
मैं तुम्हारे दुख का कारण न बनना चाहूँगी।
मैं कमज़ोर नहीं हूँ यारा,
जितना तुम मुझे समझते हो।
मैं जी लूँगी तुम बिन ही बिना उफ़ किए,
बिना तुमसे कोई शिकवा-शिकायत के।
शिकायतें तो सिर्फ खुद से हैं,
और उस खुदा से भी,
जिसने मेरे हिस्से में बस गम ही दिया।
वफ़ा जहाँ-जहाँ की,
सिर्फ धोखा और खुदगर्जी ही तोहफे में मिली।
मैं अपनी किस्मत का दोष,
तुमको बिल्कुल भी न दूँगी।
चाहे हालात हों कितने भी बुरे,
मैं तुम बिन जी लूँगी।
-अनुराधा कामेंद्र साहनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X