गणित, भौतिक, हिन्दी, इंग्लिश
विषय ये मेरे चार है।।
क्या बताऊँ कुछ कह नहीं सकता,
कितना Chemistry से प्यार है।
आज मेरे सहपाठी ने
पूछा प्रश्न ये छोटा-सा,
Chemistry पसंद करते हो तुम,
कारण बताओं थोडा-सा।
गणित से करलो प्यार तुम
वो बड़ी मजेदार है,
अन्नत तक है विस्तार इसका,
लाती discipline संस्कार है।,
Physics विषय feelings का
रोचक उसका इतिहास है,
जानते हो क्या ये भी तुम,
Nobel prize से रिश्ता खास है।
हिन्दी - इंग्लिश विषय आसान,
आते है हर जगह पर काम,
इनको क्यों ना चुन लेते तुम,
कविता लिखना तुम्हारा काम ।
Chemistry में क्या रखा है,
बाधाओं की दिवार है;
कही न दिखती दुनिया में,
रटना इसको पड़ता है,
हर जगह अपवाद है।
इसके बाद मैने,
मन को अपने शांत किया,
पास जरा बैठो तुम,
प्यार से जवाब दिया ।
सुनो ओ मेरे प्यारे भाई,
नहीं है इसमें कोई कमाई,
रंगो से करता हूँ प्यार,
ये है रंगों का भंडार ।
कहीं न दिखती दुनिया में
ये कैसा उपहास है।
खुद बने हम Chemistry से
उसी से अनजान हैं।
आज बताता हूँ तुमकों,
Chemistry में क्या रखा है,
देख के इसकी सुंदरता
हर कोई भौच्क्का है।
Chemistry के है कई स्वरूप,
होता सबसे सस्ता है,
यह दिखती वैसी ही
जैसे पदार्थ की तीन अवस्था है।
जब बात होती ठोसों की
अणु ईश्वर का वरदान है,
समाने मुझमे लग जाता
बॉलों का मैदान है।
देख कर इन बॉलों को,
बन जाता मैं बच्चा हूँ,
खेलने इन बॉलों से,
मैदान में कूद पड़ता हूं ।
द्रव की जब होती है बात,
इसमे छुपा है अनोखा राज,
रंग-बिरंगे पानी के गुब्बारे,
लग गये हो मेरे हाथ ।
बेकरारी इस मन की
मैं नहीं कर सकता हूँ बयाँ।
परस्पर गुब्बारे फोड़ने पर,
कौन - सा बनेगा रंग नया ।
अब बात गैसों की आई,
रोचक इसकी कहानी है
सारी दुनिया गौर से देखो,
इसकी ही दिवानी है।
देखने में लगता है ऐसा
बरस रहा हो आकाश से रंग,
इतना मनोहर होता है।
हृदय ले जाता अपने संग ।
ये Chemistry का है रूप,
सारा संसार उसका स्वरूप,
feelings की भले न हो जगह।
पर प्रत्यक्ष दर्शन का है लूप
ये मेरी Chemistry है,
माना कोई न संस्कार है,
ये अपने संग है लाती
लगन, मस्ती और प्यार है।
ये है हिन्दी से भी आसान,
होते रहते इसमें कमाल,
नातो लंबे-चौडे derivation
नाही गणित का भारी सवाल ।
करता हूँ क्यों Chemistry से प्यार,
पूछे तुमने प्रश्न हजार,
हृदय से लिखी कविता मैने,
पढ़ लो मन-भर के अबकी बार ।
अब एक बात मुझे बताओ,
है पसंद कौन सा विषय,
दो वाक्य कह सकते हो,
अभी और इसी समय ।
क्षमा कर देना तुम मुझे,
अगर हुआ हो कोई प्रहार,
Chemistry खुद ब्रह्माण है,
नहीं कर सकता कोई बखान।
Chemistry ऐसा विषय है
जो प्रकृति की सुंदरता है,
सिखा देती है एक पल में.
यह करना दुनिया भर से प्यार।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X