तू आज दिल की बात लिख,
कुछ अनकहे हालात लिख।
कुछ टूट गए जो ख़्वाब लिख,
जब नींद ना आई वो रात लिख।
तुझे डर था जिसका वो बात लिख,
तेरे चेहरे पर नहीं है कोई दाग लिख।
तूने जिस चीज़ को धीरे-धीरे छोड़ा, उसका एहसास लिख।
अंत में तू सबसे ज़रूरी बात लिख,
मुश्किल हालात में अपना ही साथ लिख।
तू आज दिल की बात लिख,
तू आज दिल की बात लिख।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X