जो ना हो सके पूरा, कोई वादा ना ऐसा कर,
किसी का हो बुरा जिसमें, ना ऐसी बात ज़्यादा कर।
किसी के हैं बुरे हालात, ना उस पर वार ज़्यादा कर,
कोई अपना कहे तुझको, ना विश्वास ज़्यादा कर।
स्वयं आसान कर मुश्किल, ना तू साथ ज़्यादा कर,
कि तुझको भी मिले मंज़िल, बस यही इरादा कर।
जो ना हो सके पूरा, कोई वादा ना ऐसा कर,
किसी का हो बुरा जिसमें, ना ऐसी बात ज़्यादा कर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X