फिर वही भूख, फिर वही रोटी का सवाल
हाथ मलते लाचार
मजदूर किसान,
चुल्हे के पास बैठी खाली तवा देखती
मां परेशान-हलकान,
बेटे के हाथ में डिग्री
फिर भी नहीं कोई पहचान
दंगों के आगे में
जलते- सुलगते शहर
लाशों के फसल पर सजती
सियासत की दुकान,
कहीं कोई हरकत नहीं
न कोई जुलूस-मसाल
किस-किस भेष में लोग
अवाम को लूट रहे हैं
हैं न ! हमारी जम्हुरियत की यह
शानदार पहचान।
-लालचंद गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X