आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैवल्य का अधिकारी बन शिव चरण में ही लीन हो

                
                                                         
                            महाकाल स्तुति
                                                                 
                            

हे श्वास के उद्गम अनादि हे चराचर के ईश तुम
आनंद के अद्वैत सागर नित्य अव्यय शीश तुम
संसार की सत्ता तुम्ही से भव्यता के भान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को

गल रुंड माल विभूषिता तन पर भुजंगम जाल है
गणराज के पितृदेव तुम भयभीत तुमसे काल है
जिस भाल से जाह्नवी की उर्मियों का गान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को
आनंद का आकार तुम ब्रह्मांड के शृंगार तुम
तन भस्म का लेपन धरे अज्ञान तम संहार तुम
इस मोह की निद्रा भगाते सत्य का संधान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को

वट वृक्ष की छाया तले अट्टहास का वह नाद है
निष्पाप करने सृष्टि को तेरा परम प्रसाद है
गिरीश गणपति सुरपति तुम महेश्वर भगवान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को
हिमवान पुत्री पार्वती अर्धांग में हैं शोभतीं
कैलास वासी रूप पर ब्रह्मादि की मति लोभती
परब्रह्म का साकार दर्शन देव गण के प्रान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को

एक हाथ कपाल शोभित दूजे में त्रिशूल है
जो चरण पंकज पूजता खिलता वही भव फूल है
नंदी सवारी वृषभ की देवों में तुम प्रधान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को
शरदेंदु सा उज्ज्वल बदन गण मोद के तुम पात्र हो
त्रय नेत्र धनपति मित्र तुम उमा वल्लभ गात्र हो

सच्चरित्र चिदानंद रूपी तेज पुंज महान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को
संहार कर्ता सर्प धारी भस्म के शृंगार हो
चिन्मय निरंजन निर्विकारी वेद के तुम सार हो
श्मशान वासी मदन दाहक मोक्ष का तुम गान हो
नत शीश से वंदन करूँ शिव शम्भु श्री ईशान को

जो भोर की नव रश्मि में शूलपाणि स्तवन करे
यह स्तोत्र रत्न अपूर्व है जो भक्त उर धारण करे
सुत मित्र कलत्र श्री पाकर त्रय ताप विहीन हो
कैवल्य का अधिकारी बन शिव चरण में ही लीन हो
-भानु शर्मा रंज
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर