जहां हर हाथ में तिरंगा है
जहां हर जन भला चंगा है
जहां बचा ईमान है
जहां देते स्वदेश हित हम बलिदान हैं
जहां ऊंचा स्वाभिमान है
जहां इंद्रधनुषी आसमान है
जहां गंगा,यमुना का मैदान है
जहां ज्ञान विज्ञान है
जहां वेद पुराण हैं
जहां गीता का ज्ञान है
जहां पावन कुरान है
समझ लो वहां हिंदुस्तान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X