आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उन वीरों को शत शत बार सलाम।

                
                                                         
                            सबसे सुंदर है हमारा हिंदुस्तान
                                                                 
                            
जिसके लिए दिए हम बलिदान
जिसके लिए हम सर कटाए
कर कटाए पर सर न झुकाए
जिसके लिए हम छोड़े गंगा के मैदान
जिसके लिए छोड़े हम खेत खलिहान
जिसके लिए हम लिए गीता का ज्ञान
जिसके लिए हम लिए वेदों का ज्ञान
जिसके लिए हम लिए पुराण का ज्ञान
जिसके लिए हम लिए कुरान का ज्ञान
भारत मां के चरणों में है समर्पित मन
मेरा, तन मेरा और मेरा नील गगन
सबसे सुंदर है हमारा यह वतन
है सबसे प्यारा पावन पवन
हमारा,हैं सबसे सुंदर हमारे वन,उपवन
हैं सबसे सुंदर हमारे किसान जन
हैं सबसे सुंदर हमारे वीर जन
जो दे रहे अपनी जान
जो रह कर भूखे प्यासे बचा रहे हिंदुस्तान
नमन उनको, हैं वे ही असली भगवान
उन वीरों को शत शत बार प्रणाम
उन वीरों को शत शत बार सलाम।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर